शाहनगर: सुगरहा शराब दुकान लूट मामले का खुलासा, शाहनगर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
हम आपको बता दे कि आज शाम 5:00 बजे के लगभग शाहनगर पुलिस से प्रेस नोट प्राप्त हुआ है जिसमें उल्लेख है कि दिनांक 21.12.2024 को फरियादी विनोद से पिता स्वर्गीय श्री राम लखन सिंह राजपूत उम्र 53 वर्ष निवासी बराही द्वारा शाहनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुगरहा कंपोजिट शराब दुकान में मारपीट कर शराब और पैसे लूट कर ले गए हैं