शाहनगर: शाहनगर क्षेत्र के किसान अब मोबाइल नंबर से बुक कर सकेंगे स्लॉट, जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया ने दी जानकारी
आज दिनांक 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को जनसंपर्क के माध्यम से समस्त कृषकों को जानकारी दी गई कि ई-उपार्जन पोर्टल में पंजीकृत किसानों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से ही धान विक्रय के लिए किसान स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था है। अधिकारियों की लॉगिन से किसानों की स्लॉट बुकिंग की सुविधा पोर्टल में उपलब्ध नहीं है।