शाहनगर: जिले में 6 लाख क्विंटल से अधिक धान का हुआ उपार्जन, किसानों को 24 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया
जन संपर्क कार्यालय पन्ना से आज शाम 7 30 बजे के लगभग जानकारी प्राप्त हुई जिसमें बताया गया है कि जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 अंतर्गत गत 2 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ है।