चरखारी: चरखारी के बल्चौर गांव में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
महोबा जनपद के कोतवाली चरखारी क्षेत्र के ग्राम बलचौर में रविवार रात्रि 25 वर्षीय नवविवाहिता अंजली अहिरवार पत्नी हेमराज अहिरवार ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।