धौलपुर: सड़क हादसे में घायल महिला शिक्षक की मौत, पति का इलाज जारी है
सदर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल महिला शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 52 वर्षीय योगेश्वरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे के दिन योगेश्वरी अपने पति अतुल शर्मा के साथ सरानी स्थित स्कूल जा रही थीं। अतुल शर्मा कोर्ट में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। दोनों जैसे ही अस्पताल चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक