जौनपुर: लाइन बाजार पुलिस ने विशेषरपुर और धन्नेपुर से असलहे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी डॉ० अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान विशेषरपुर और धन्नेपुर से अभियुक्त कान्ता यादव निवासी जमीन पकड़ी थाना सरायख्वाजा को एक पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस तथा अरुण यादव उर्फ बिल्लू निवासी जमीन पकड़ी थाना सरायख्वाजा को एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है