जौनपुर: रविवार को एएमयू ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन ने सरसय्यद डे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया
जौनपुर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्म दिवस पर एएमयू ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन जौनपुर द्वारा 16 नवम्बर 2024 को 3 बजे शिया इंटर कालेज जौनपुर में सर सैयद डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद अशरफ अंसारी जिला जज सुल्तानपुर व गेस्ट आफ ऑनर मोहम्मद शारिक सिद्दीकी ज़िला जज जौनपुर रहे।