जौनपुर: रविवार को मृतक अनुराग यादव की बहन ने कहा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह जैसा कोई नहीं आया मदद को
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में हुई अनुराग यादव की हत्या का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। रविवार की शाम करीब 5:00 अनुराग यादव की बहन ने मीडिया से अपने आवास पर बातचीत की इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि शनिवार की शाम को पूर्व सांसद धनंजय सिंह हमारे घर पर आए थे।