बदायूं: उझानी के हजरतगंज गांव में मकान के आगे बंधी दो भैंस चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
Budaun, Budaun | May 3, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के हजरतगंज गांव की रहने वाली गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि दो बजे के आसपास उसकी 5 भैंसे मकान के आगे बंधी थी । तभी अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर फरार हो गए। गायत्री देवी ने भैंस चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।