नवाबगंज: जैदपुर में मीडिया टीम 9 द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष रहे मौजूद, प्रसाद का किया वितरण
नगर पंचायत जैदपुर में मीडिया टीम 9 के वरिष्ठ पत्रकार वसीम खान के द्वारा मंगलवार के शाम 4:00 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत व पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद, अतिरिक्त थाना प्रभारी निर्मल सिंह, सीएचसी अधीक्षक जगदीश कुमार द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।