फरेंदा: हरैया गांव में मंदबुद्धि युवक का शव पोखरे में मिला, पुलिस करवाई में जुटी
रविवार को 5 बजे कोल्हुई थानाक्षेत्र के हरैया गांव के बगल पोखरे में गांव के ही युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार शैलेश शनिवार को घर से निकला था। परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन कही कोई पता नही चल सका था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।