जशपुर: मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा में बन रहे 20 लाख के कंवर अंचल भवन पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह विधानसभा क्षेत्र फरसाबहार विकास खंड में ग्राम पंचायत पुराइनबंध में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंवर अंचल भवन को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के अध्यक्ष पूरन वर्मा ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के