केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयासों से केकड़ी में सेन्ट्रल पार्क विकास के लिए ₹10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
Kekri, Ajmer | Jun 13, 2026 डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट अजमेर ने केकड़ी में चारभुजा मंदिर के पास सेन्ट्रल पार्क विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।यह महत्वपूर्ण कार्य विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा व विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है।डीएमएफटी के अध्यक्ष व जिला कलक्टर लोकबंधु द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी।