कुमारखंड: जोरावर गंज वार्ड नंबर 8 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्ष से पांच लोग घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र के जोरावर गंज वार्ड नंबर 8 में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गया। परिजनों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। एक पक्ष के संतोष राम दूसरा पक्ष के संतन राम के बीच मारपीट की घटना हुई।