चकरनगर: हनुमन्तपुरा इलाके में तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, तहसीलदार बोले- खास नुकसान नहीं
पारपट्टी क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और अरहर की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।बुधवार सुबह10 बजे तहसीलदार विंष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि संबधित लेखपालों के माध्यम से नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।हलां कि उन्होंने फिलहाल कोई खास नुकसान न होने की आशंका जाहिर की है।