बांका: रतनगंज के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
Banka, Banka | Apr 29, 2026 रतनगंज के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार बुधवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार अलीगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद दाऊद बाइक से भागलपुर जा रहा था। इस दौरान रतनगंज के पास दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह बाइक लेकर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।