होशंगाबाद नगर: जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय, नर्मदापुरम में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा जनस्वास्थ्य के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।