अनूपपुर: बदरा जनपद में सियासी घमासान
13 जनपद सदस्य सामूहिक इस्तीफे पर अड़े
उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने फैसले पर उठाए सवाल
जनपद पंचायत बदरा में राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए कलेक्टर द्वारा बुलाई गई विशेष बैठक (सम्मेलन) को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार निरस्त किए जाने के बाद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह सहित 13 जनपद सदस्य सामूहिक इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। सदस्यों का आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है।