अरवल के 39वें पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
अरवल। अरवल जिले के 39वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव ने पत्रकारों से पहली औपचारिक बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम ग्रामीणों और नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं, परेशानियों और शिकायतों का समाधान करना है। इसके साथ ही सूखे नशे के कारोबार, चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और जिले में विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने से जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। Public ki Awaz Arvind Yadav A1 express Arvind Arvind Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Oct 19, 2026