उदवंत नगर: करिसाथ को मिली बड़ी सौगात: ₹31.20 करोड़ की लागत से बनेगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, भोजपुर के मत्स्यपालकों को होगा लाभ
भोजपुर जिले के मत्स्य उत्पादन क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उदवंतनगर प्रखंड के करिसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना की जाएगी। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।