सुल्तानपुर: सुल्तानपुर की चीनी मिल की दुर्दशा, 40 साल पुराने उपकरण और 5 महीने का बकाया वेतन; सांसद राम भुआल ने संसद में उठाया मुद्दा
सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद ने शनिवार दोपहर 12 बजे सैदपुर स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि मिल का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। मिल में लगे उपकरण करीब 40 वर्ष पुराने हैं। इस कारण मिल के संचालन में बार-बार बाधा आती है। मिल के आधुनिकीकरण के लिए बजट की आवश्यकता है। सांसद ने बताया कि चीनी मिल घाटे में चल रही है