सुल्तानपुर: फूलपुर में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा, बना कौतूहल
कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक आश्चर्यजनक खोज हुई है। शनिवार दोपहर12 बजे सुरेश पांडेय के घर में बाथरूम के लिए गड्ढा खोदते समय जेसीबी से एक प्राचीन हनुमान प्रतिमा मिली है। प्रतिमा लगभग 5 फुट ऊंची है और बलुई पत्थर से निर्मित है।खुदाई के दौरान जब जेसीबी से टकराने की आवाज आई, तब यह प्रतिमा सामने आई। हनुमान जयंती के अवसर पर इस खोज की खबर आग की तरह फै