सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में व्यापारी के साथ बैटरी रिक्शा में सफर के दौरान जेब काटकर उड़ाए एक लाख
सुल्तानपुर में एक व्यापारी के साथ जेब कटने का मामला सामने आया है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढेमा निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार सुबह 9:30 बजे दुकान के लिए सामान खरीदने सुल्तानपुर आए थे। उनके पास एक लाख रुपए नकद थे। कोतवाली नगर के गोमती नदी पुल के पास से उन्होंने एक बैटरी रिक्शा