रामगढ़: ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ में नौगांवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | May 28, 2026 नौगांवा पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ और ‘साइबर संग्राम अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा, जिन्हें गुरुवार दोपहर 12 बजे रामगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।