खिलचीपुर: राजगढ़: फोटो न मिलने पर D.EL.ED परीक्षा देने आई राजस्थान की छात्रा को आधे पेपर से उठाया
मंगलवार को आयोजित डी.एल.एड. परीक्षा के दौरान खिलचीपुर के एक परीक्षा केंद्र पर ऐसा मामला सामने आया, जिसने परीक्षा व्यवस्था और पहचान सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। राजस्थान से परीक्षा देने आई एक छात्रा को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के फोटो से चेहरा मेल नहीं खाने की बात कहकर परीक्षा समाप्त होने से करीब आधा घंटा पहले परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया गया।