दीपका: कोरबा में सर्वमंगला चौकी के पास चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, VIDEO: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Dipka, Korba | Jun 12, 2026 सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कोयले से भरी एक चलती ट्रेलर में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर कोयला लेकर जा रहा था। सर्वमंगला चौकी के पास पहुंचते ही अचानक केबिन से धुआं उठने लगा, और कुछ ही देर में आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच मे