सहावर: अमांपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 55 क्वार्टर और 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
अमांपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपक पुत्र कढ़ेर सिंह, राघवेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र सूरजपाल, रमेश चंद्र पुत्र रामचरण और यतेंद्र पुत्र पन्नालाल है। आए आरोपियों के कब्जे से 55 क्वार्टर अवैध शराब और 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।