भोगांव: ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश चंद्र लोधी का भोगांव में जोरदार स्वागत, कानून व्यवस्था और बिजली संकट पर विपक्ष को घेरा
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश चंद्र लोधी के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण कर और गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन किया।