हिसुआ: हिसुआ प्रखंड समन्वयक आशुतोष कुमार को विदाई पर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया, बीडीओ ने की सराहना
Hisua, Nawada | Apr 13, 2026 हिसुआ कार्यालय सभागार भवन में सोमवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें प्रखंड समन्वयक सह स्वच्छता पदाधिकारी आशुतोष कुमार को सम्मानित कर विदाई दी गई।