जैतपुर: पेड़ बना काल: पेड़ कटाई में दबकर किसान की मौत, अवैध कटाई पर सवाल
जैतपुर के करचुल गांव में सरई पेड़ की कटाई के दौरान महेश सिंह (48) की दबकर मौत हो गई। साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जैतपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मर्ग कायम किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही अवैध कटाई पर सवाल उठाते हुए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।मामले में बुधवार सुबह 9 बजे से जांच शुरू की गई।