झालरापाटन: अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस आज, झालावाड़ में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने निकाली वाहन रैली
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह झालावाड़ में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वारा एक वाहन रैली निकाली गई। यह रैली सुबह करीब 8:00 बजे नारकोटिक्स कार्यालय से शुरू हुई।जो मिनी सचिवालय, मामा भांजा चौराहा, अस्पताल रोड और बस स्टैंड होते हुए खंडिया चौराहा पहुंची। इसके बाद रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी।