नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त रितेश सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम भगतपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को सोमवार को रेलवे स्टेशन थाना शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।