छतरपुर नगर: मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, घटना का CCTV वीडियो आया सामने
छतरपुर शहर में मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो आज 04 जुलाई दोपहर करीब 2:30 बजे सामने आया है, जिसमें मजदूर छत पर काम करते समय पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आता दिखाई दे रहा है।करंट लगते ही मौके पर मौजूद साथी मजदूर उसे बचाने के लिए दौड़े और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।