सिंगरौली: ग्राम पंचायत दरबारी के उप सरपंच ने सरपंच पर मनमानी करने का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच की मांग की
ग्राम पंचायत दरबारी के उप सरपंच ने आवेदन देते हुए बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में हमारे पंचो एवं हमसे कोई भी कामों के लिए राय नहीं लिया जाता है ना ही कोई बैठक की जाती है मनमाने ढंग से कार्य कराया जाता है उन्होंने बताया कि पीसीसी एवं पुलिया का काम अधूरा पड़ा हुआ है उप सरपंच ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन देकर इस पूरे मामले पर जांच की मांग की है।