शाहबाद: लाखों खर्च के बावजूद बदहाल सार्वजनिक शौचालय, गंदगी और टूटी सीटों से लोग परेशान
Shahbad, Baran | May 14, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली मुंडियर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय बदहाली का शिकार हो गए हैं। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा है, सीटें टूटी पड़ी हैं और बदबू के कारण वहां ठहरना मुश्किल हो रहा है। पानी की टंकियां, नल और अन्य सामान चोरी हो चुके हैं, जिससे सुविधा पूरी तरह बेकार बन गई है।