बीना: कुरवाई रोड स्थित रिफाइनरी पेट्रोल पंप के पास 35 वर्षीय युवक से मारपीट, घायल युवक सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Dec 6, 2025 35 वर्षीय अवतार पिता उधम सिंह निवासी ग्राम रामनगर जो कुरवाई रोड पेट्रोल पंप के सामने एक दुकान पर साफ सफाई का काम करता है। साथ ही चार पहिया वाहन की ड्राइवरी भी करता है। अवतार बुधवार को चार पहिया वाहन सागर लेकर गया था। और वाहन रास्ते में खराब हो गया था,जिसको लेकर गाड़ी मालिक के द्वारा वाहन सुधरवाने के लिए पैसे मांग की जा रही थी और नहीं देने पर मारपीट कर दी।