कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में इत्र कारखाने की हौदिया में गिरने से युवक की मौत, जानकारी जिला अस्पताल से मिली
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे में हौदिया में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिर्वेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो इत्र कारखाने में काम करता था। परिजनों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में युवक हौदिया में झुककर कुछ देखता हुआ नजर आ रहा है, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अंदर गिर गया।