चांपा: कुआं बना हेमंत साहू के जीवन में बदलाव की वजह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
जांजगीर-चांपा कभी खेती के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहने वाले किसान हेमंत साहू के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था एक सपने जैसी थी, लेकिन अब यह सपना साकार हो चुका है। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सरवानी में मनरेगा के तहत किए गए कुआं निर्माण ने किसान हेमंत साहू के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया है। साहू बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके खेत सूखे