झुंझुनू: उदयपुरवाटी क्षेत्र में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, कंटेनर में छुपाकर ले जाया जा रहा था 500 किलो से अधिक अवैध गांजा
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में AGTF और झुंझुनूं पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नाकाबंदी कर एक कंटेनर में छुपा कर लाई जा रही अवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर से 500 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद होने की सूचना मिल रही है। हालांकि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।