कर्वी: चित्रकूट में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी करने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रोहित ने किशोरी को प्रयागराज ले जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।