इटावा: सदर इलाके में NH 19 पर बुडैला गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की दर्दनाक मौत, भतीजा गंभीर घायल
Etawah, Etawah | Apr 21, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका 14 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इकदिल के मानिकपुर मोड विकास कॉलोनी फेस-1 निवासी निर्वेश कुमार पाल उर्फ पिंटू (32) पुत्र शारदा प्रसाद, सोमवार को अपने भतीजे प्रिंसपैतृक गांव तुलारामपुर जसवंतनगर गए थे।