लाडपुरा: कोटा में राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता 20 अप्रैल से, देश के 26 प्रदेशों से आएंगे पहलवान
Ladpura, Kota | Apr 11, 2025 राजस्थान राज्य कुश्ती संघ की मेजबानी में कोटा में पहली बार अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता नयापुरा खेल परिसर स्थित रघुराई एंडो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 अप्रेल से 22 अप्रेल तक आयोजित होगी। यह जानकारी राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव दत्ता ने गुरूवार सुबह 11 बजे को पत्रकारों को दी।