पुराना अस्पताल स्थित डीपीआरसी भवन में ओएसआर प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार करीब 1:00 बजे किया गया। ओएसआर पंचायती राज व्यवस्था का एक प्रमुख घटक है, जिसके माध्यम से पंचायतें अपनी संसाधनों से आय अर्जित कर विकास योजनाओं का प्रभावी रूप से लागू कर सकती है। इसको लेकर प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर विभिन्न राजस्व स्रोतों की जानकारी दी गई।