राजगढ़: राजगढ़ थाना क्षेत्र से शादी के 25 दिन बाद 26 वर्षीय दुल्हन ससुराल से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
Rajgarh, Churu | May 20, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र से शादी के 25 दिन बाद ही दुल्हन के ससुराल से लापता होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने राजगढ थाने पहुंचकर अपनी 26 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पति आमजन से अपील की है कि विवाहिता के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस थाना राजगढ के टेलिफोन न बर 01559-222035 पर सूचित करें। मामले की जांच विक्रम सिंह सउनि कर रहे हैं।