भीलवाड़ा: हरनी महादेव मंदिर पार्क में नगर निगम द्वारा स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया
नगर निगम द्वारा वर्तमान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया, आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि उक्त महोत्सव के तहत हरनी महादेव मंदिर परिसर स्थित पार्क में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।