भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पुलिस ने अपराधियों से निपटने के लिए मुठभेड़ की प्रैक्टिस की, AK-47 से चलती गाड़ी पर निशाना लगाया
भीलवाड़ा पुलिस ने आपराधिक गैंग और मुठभेड़ से निपटने के लिए फायरिंग की प्रैक्टिस की। अपराधियों द्वारा अवैध फायर आर्म्स के बढ़ते हुए उपयोग को देखते हुए फायरिंग अभ्यास किया गया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान अपराधी और पुलिस की मुठभेड के दौरान बनने वाली स्थिति के अनुरूप फायरिंग की प्रैक्टिस की गई।