चूरू: सदर थाना क्षेत्र में खेळ का पानी पीने से 9 बकरियों की हुई मौत, पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
Churu, Churu | Jun 1, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एनएच-52 पर टाटा मोटर्स के पास बनी एक पानी की खेळ से पानी पीने के बाद 9 बकरियों की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार ढाढ़र गांव निवासी देवकरण अपनी बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था।