विदिशा नगर: विदिशा के ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री का उनके शोध पत्र पर भोपाल मे हुआ सम्मान 35 वर्षों से कर रहे ज्योतिष की सेवा
भोपाल में कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन और ज्योतिष मठ संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय "कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष सम्मेलन" संपन्न हुआ। इसमें देश के 18 राज्यों से 400 से अधिक ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, तंत्र-मंत्र के विद्वान शामिल हुए। रविवार शाम 6 बजे विदिशा के महाकालेश्वर ज्योतिष शोध संस्थान के धर्माधिकारी पंडित विनोद शास्त्री के शोधपत्र सम्मानित।