हसनपुर: सुभानीपुर गांव में भीषण आग से गेहूं की फसल राख, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही
विद्यापतिनगर प्रखंड की बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के सुभानीपुर गांव में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। वार्ड संख्या 4 में किसान नरेश महतो के खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास का इलाका भी इसकी चपेट में आ गया। पास के एक घर और पशु शेड को भी आंशिक क्षति पहुंची है।