राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली पॉवर सबस्टेशन में विगत 6 दिन पूर्व जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है, जिससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई में परेशानी हो रही है। सुरक्षित बचे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई की जा रही है, जो लोड के अनुरूप नहीं है। गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में सहायक विद्युत अभियंता कमल कुमार सिंह, कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार मौजूद रहे।